7 Rule of Investing: निवेश के सात दमदार फॉर्मूले, अपना लिया तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी

7 Rule of Investing: यहां ऐसे सात रूल्स दिए जा रहे हैं, जिसमें कितने समय में पैसे दोगुना से चार गुना तक बढ़ सकता है, इसका पता लगा सकते। इसके अलावा इनमें वह फॉर्मूला भी है जिसमें यह बताया गया है कि पैसा कहां और कितना लगाना चाहिए तो कितना पैसा इमरजेंसी फंड में रखना चाहिए

अपडेटेड May 31, 2026 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
7 Rule of Investing: मार्केट में निवेश के कई तरीके हैं और कई इंस्ट्रूमेंट्स। इक्विटी से लेकर डेट तक विकल्पों की भरमार है जिसमें अपने रिस्क लेने की क्षमता से लेकर पैसों की जरूरत के हिसाब से पैसे लगा सकते हैं। (File Photo- Pexels)

7 Rule of Investing: मार्केट में निवेश के कई तरीके हैं और कई इंस्ट्रूमेंट्स। इक्विटी से लेकर डेट तक विकल्पों की भरमार है जिसमें अपने रिस्क लेने की क्षमता से लेकर पैसों की जरूरत के हिसाब से पैसे लगा सकते हैं। निवेश का एक सिद्धांत और भी है कि सारा पैसा निवेश ही नहीं कर लेना चाहिए बल्कि कुछ पैसे इमरजेंसी के लिए भी रखने चाहिए, लेकिन कितना इसे लेकर भी निवेश सलाहकारों ने खास नियम बनाए हुए हैं। यहां ऐसे ही सात रूल्स दिए जा रहे हैं, जिसमें कितने समय में पैसे दोगुना से चार गुना तक बढ़ सकता है, इसका पता लगा सकते हैं तो यह भी है कि कितना पैसा लगाना चाहिए और कितना पैसा इमरजेंसी फंड में रखना चाहिए।

Rule of 72

इस रूल से वह समय पता चलता है, जिसमें निवेश डबल हो जाएगा। इस फॉर्मूला के इस्तेमाल के लिए 72 को रेट ऑफ रिटर्न से डिवाइड करना होता है, जिसमें उतने वर्षों की संख्या निकलती है, जिसमें पैसे डबल हो जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी जगह सालाना 12% की रफ्तार से रिटर्न मिल रहा है तो उसमें 72/12 यानी करीब 6 साल में पैसा डबल हो जाएगा। इससे यह भी पता चल जाएगा कि किसी तय समय में पैसा डबल करने के लिए कितना रिटर्न मिलना चाहिए जैसे कि अगर 4 ही साल में पैसे डबल करने हैं तो 72/4 यानी सालाना करीब 18% रिटर्न हासिल करना होगा।

Rule of 114


इस रूल के तहत निवेश को तीन गुना करने में लगने वाला समय निकाला जाता है। उदाहरण के लिए सालाना 12% की रिटर्न देने वाले एसेट में पैसे लगाने पर यह 114/12 यानी करीब साढ़े नौ साल में पैसा तीन गुना हो जाएगा।

Rule of 144

यह रूल ऑफ 72 और रूल ऑफ 114 की ही तरह है लेकिन इससे यह समझने में मदद मिलती है कि कितने समय में पैसा चार गुना हो जाएगा। इस नियम का इस्तेमाल करने के लिए 144 को अपने निवेश पर अनुमानित रेट ऑफ रिटर्न से डिवाइड करना होता है जिसके बाद जो रिजल्ट आता है, उतने ही समय में पैसा चार गुना हो जाएगा। उदाहरण के लिए अगर किसी इंस्ट्रूमेंट में सालाना 12% की दर से रिटर्न मिल रहा है तो उसमें निवेश पर 144/12 यानी 12 साल में पैसा चार गुना हो जाएगा।

50-30-20 Rule

इस नियम के तहत अपनी कमाई का 50% हिस्सा अपनी जरूरतों, 30% अपने शौक और बाकी 20% सेविंग्स पर खर्च करने का जिक्र है।

100 Minus Age Rule

इस नियम के निकाला जाता है कि कितना पैसा इक्विटी और कितना पैसा डेट में लगाना चाहिए। इसमें निवेशक की उम्र को 100 में से घटाया जाता है तो जितना निकलता है, उतने फीसदी पैसा इक्विटी में लगाना चाहिए। यह इसलिए किया जाता है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ निवेशकों की रिस्क लेने की क्षमता कम होती जाती है। इसे उदाहरण से समझें जैसे कि निवेशक की उम्र 30 वर्ष है तो उसे 70% (100-30) इक्विटी में लगाना चाहिए और बाकी 30% डेट में।

Minimum 10% Investment Rule

इस रूल के तहत अपनी कमाई का कम से कम 10% लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहिए और इसे हर साल 10% की रफ्तार से बढ़ाना भी चाहिए।

Emergency Fund Rule

निवेश का एक नियम यह भी है कि कम से कम कुछ फंड इतना भी होना चाहिए, जो किसी इमरजेंसी की स्थिति में सहारा दे सके। यह फंड कितना होना चाहिए, इसका कोई फिक्स्ड रूल नहीं है लेकिन इतना तो जरूर होना चाहिए कि यह कम से कम छह महीने के खर्चों को कवर कर सके।

Money Mistakes: 20 की उम्र में होने वाली पैसों से जुड़ी 5 बड़ी गलतियां, जो बाद में पड़ सकती हैं भारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।