Get App

जियो पॉलिटिकल इश्यू से ज्यादा दिक्कत नहीं, एक्सपोर्ट के लगातार बढ़ने की उम्मीद - राजेश जेजुरिकर, ED & CEO, M&M

M&M के ED & CEO राजेश जेजुरिकर ने कहा कि दुनिया भर में जियो पॉलिटिकल इश्यू चलते रहेंगे लेकिन हमें आगे बढ़ना है। वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बीच हमने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में गाड़ियों की नई लॉन्चिंग की है। वहां से हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जियो पॉलिटिकल उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। हमें अपना एक्सपोर्ट बढ़ाते रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 6:34 PM
जियो पॉलिटिकल इश्यू से ज्यादा दिक्कत नहीं, एक्सपोर्ट के लगातार बढ़ने की उम्मीद - राजेश जेजुरिकर, ED & CEO, M&M
राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी की स्कॉर्पियो की जमकर बिक्री हो रही है। इसके साथ ही कंपनी की गाड़ी XUV7OO टॉप 5 में चल रही है। थार खास नौजवानों के लिए है

लंबे इंतजार के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई Mahindra Thar Roxx से पर्दा उठा दिया है। बुधवार शाम महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई Mahindra Thar Roxx को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया। पांच दरवाजों वाली Thar Roxx के एंट्री लेवल बेस पेट्रोल वेरिएंट (MX1) की शुरुआती कीमत महज 12.99 लाख रुपये तय की गई है। वहीं डीजल मैनुअल वर्जन (MX1) की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने अपनी नई थार रॉक्स के एंट्री लेवल वेरिएंट को भी फीचर लोडेड बनाया है। यानी इसके बेस मॉडल में भी आपको एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स मिलेंगे।

कंपनी की इस नई लॉन्चिंग पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता कुमार संजय से कंपनी के ED & CEO राजेश जेजुरिकर ने बातचीत में कहा कि कंपनी चाहती है साढ़े बारह लाख के ऊपर की गाड़ियों के सेगमेंट में उनकी ये नई लॉन्च की गई गाड़ी नंबर वन बने।

EV सेगमेंट पर भी कंपनी का फोकस, जियो पॉलिटिकल इश्यू से ज्यादा दिक्कत नहीं

जेजुरिकर ने साथ ही कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिकल व्हीकल सेगमेंट पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इस सेगमेंट में भी कंपनी ने अपनी उपस्थिति अच्छी तरह से दर्ज कराने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें