Get App

हिंडनबर्ग में खोदा पहाड़ निकली चूहिया, किसी भी आरोप में कोई दम नहीं : अनुज सिंघल

अनुज की सलाह है कि निवेशकों को हिंडेनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए। हिंडेनबर्ग के किसी भी आरोप में कोई दम नहीं है। भारतीय रिटेल निवेशक को अब इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। बाजार ने बॉटम बना लिया है और आगे चलने को भी तैयार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 11:03 AM
हिंडनबर्ग में खोदा पहाड़ निकली चूहिया, किसी भी आरोप में कोई दम नहीं : अनुज सिंघल
अनुज सिंघल का भरोसा है कि अगस्त में ही बाजार में नया हाई लग सकता है

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि अदाणी पर हिंडनबर्ग के आरोपों का बाजार में कोई पेनिक नहीं दिखता। SEBI की सफाई काफी मजबूत है। हिंडनबर्ग के किसी भी आरोप में कोई दम नहीं है। हिंडनबर्ग को भारत में रजिस्ट्रेशन के साथ भारतीय कानून का सामना करना चाहिए। पिछले आरोपों के बाद भारतीय रिटेल निवेशकों ने मोटा पैसा गंवाया था। भारतीय रिटेल निवेशक अब काफी समझदार हो गया है। भारतीय रिटेल निवेशक को अब इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। बाजार ने बॉटम बना लिया है और आगे चलने को भी तैयार है। अनुज सिंघल का भरोसा है कि अगस्त में ही बाजार में नया हाई लग सकता है।

बाजार: अब आगे क्या?

अनुज की सलाह है कि निवेशकों को हिंडनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए। SEBI प्रमुख ने हर आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है। इस हफ्ते नतीजों का मौसम खत्म हो जाएगा। लंबी अवधि में बाजार सिर्फ 3 कारण से चलता है ये अर्निंग, अर्निंग और अर्निंग। नतीजों के बाद निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो की हमेशा समीक्षा करनी चाहिए। 3 महीने के लिए बाजार पर टेक्नो फंडा रणनीति बनाना बेहतर रहेगा। टेक्निकली, निफ्टी 50 DEMA और निफ्टी बैंक 100 DEMA को होल्ड कर रहा है। कमजोरी तभी होगी जब निफ्टी और निफ्टी बैंक हाल के निचले स्तर तोड़ देंगे। अब उन शेयरों के साथ जाएं जिनके नतीजे शानदार रहे हैं। पिछले बुधवार को ट्रेंट का उदाहरण दिया गया था। नतीजों के बाद शुक्रवार को ट्रेंट 12 फीसदी से ज्यादा दौड़ा। कई कंपनियों ने नतीजों के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। निवेश के लिए सबसे शानदार गठबंधन होगा कमजोर पोजीशनिंग के साथ शानदार नतीजे वाले शेयर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें