No Tax Relief for FPIs: सेबी (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार (22 मार्च) को स्पष्ट कहा कि मौजूदा टैक्स व्यवस्था को बदलने की कोई जरूरत नहीं है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) को इसी सिस्टम के साथ आगे बढ़ना होगा। SEBI चीफ ने बाजार में पारदर्शिता को लेकर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने नया रेगुलेशन लाने का भी संकेत दिया, जिससे डेरिवेटिव्स मार्केट में छोटे निवेशकों को बराबरी का मौका मिल सकता है।
