JSW Steel के शेयर 20 दिसंबर को फोकस में हैं। जापानी रिसर्च फर्म नोमुरा (Nomura)ने इस स्टॉक की रेटिंग "reduce" बनाए रखते हुए इसके लिए 570 रुपए का लक्ष्य दिया है जो इसके वर्तमान भाव से 29 फीसदी कम है। फिलहाल 12:41 बजे के आसपास JSW Steel 12.95 रुपए यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 736.35 के आसपास दिख रहा था। आज का इस स्टॉक का इंट्राडे हाई 745.35 रुपए का है। वहीं, इसका इंट्राडे लो 733.05 का है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Dolvi के कारोबार में सुधार से कंपनी को लागत की अतिरिक्त बचत होगी।
JSW Steel ने बताया है कि नवंबर के महीने में उसका स्टैंडअलोन कच्चे इस्पात का उत्पादन 16.90 लाख टन रहा था। इसमें स्टैंडअलोन आधार पर 16 फीसदी की सालाना बढ़त देखने को मिली है।
इससे पहले जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने कोकिंग कोल की प्राइस डिस्कवरी प्रकिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। हालांकि एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) की शाखा प्लैट्स (Platts) ने अपनी मूल्य निर्धारण पद्धति का बचाव किया था। बता दें कि लौह अयस्क (Iron ore)और कोकिंग कोल (coking coal)स्टील निर्माताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले अहम कच्चे माल हैं।
JSW Steel के शेयर की चाल पर नजर डालें तो इस स्टॉक का 52 वीक हाई 790 रुपए का है। जबकि इसका 52 वीक लो 520.05 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 864,281 शेयरों का है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 0.80 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इस शेयर में 4.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीनो में ये शेयर 7.21 फीसदी भागा है। इस साल अब तक इस शेयर में 12.60 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 1 साल में ये शेयर 14.98 फीसदी भागा है। जबकि पिछले 3 साल में इस शेयर में 179.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।