Get App

High Return Stock: इस फार्मा कंपनी के शेयर ने किया कमाल, लगातार 8 सत्रों में 47% चढ़ा

नोवार्टिस इंडिया के शेयरों में 9 सितंबर को पंख लग गए। 20 फीसदी उछाल के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। बुधवार को शेयर 2,186.40 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह शेयर लगातार 8 सत्रों में 47.1 फीसदी चढ़ा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 5:32 PM
High Return Stock: इस फार्मा कंपनी के शेयर ने किया कमाल, लगातार 8 सत्रों में 47% चढ़ा
नोवार्टिस इंडिया का शेयर बीते एक महीने में 36 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स का रिटर्न निगेटिव रहा है।

नोवार्टिस इंडिया के शेयरों में 9 सितंबर को लगातार 8वें दिन तेजी दिखी। 20 फीसदी उछाल के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। बुधवार को शेयर 2,186.40 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह शेयर लगातार 8 सत्रों में 47.1 फीसदी चढ़ा है। इस बीच शेयर बाजारों पर काफी दबाव देखने को मिला है।

इस साल फरवरी में भी एक दिन में 20% चढ़ा था शेयर

इससे पहले नोवार्टिस के शेयर में 20 फीसदी का उछाल इस साल 20 फरवरी को दिखा था। इसकी वजह यह थी कि कंपनी की प्रमोटर नोवार्टिस एजी कंपनी में अपनी 70.68 फीसदी हिस्सेदारी क्रिसकैपिटल की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को बेचने को तैयार हो गई थी।

नोवार्टिस इंडिया फाइजर से दो ट्रेडमार्क का अधिग्रहण करेगी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें