Get App

अब निफ्टी के लिए 19274 पहला और उसके बाद 19962 अगला टारगेट, स्मॉलकैप दिखाएंगे कमाल

रेशियो चार्ट एनालिसिस से संकेत मिलता है कि आगे स्मॉलकैप इंडेक्स अपना आउटपरफार्मेंश जारी रख सकता है। क्योंकि यह रेशियो लंबी अवधि के हॉरीजेंटल लाइन से सपोर्ट लेकर ऊपर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। अपने ऑलटाइम हाई से अभी भी 16 फीसदी नीचे दिख रहा Nifty स्मॉलकैप इंडेक्स ट्रेडर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 1:44 PM
अब निफ्टी के लिए 19274 पहला और उसके बाद 19962 अगला टारगेट, स्मॉलकैप दिखाएंगे कमाल
इस साल नवंबर में स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.99 फीसदी की तेजी आई है। इससे दिसंबर में भी स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी जारी रहने की संभावना बढ़ गई है

Vinay Rajani, HDFC Securities

पिछले दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी में कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिली है। 18887 के हाई से निफ्टी थोड़ी नीचे आया है। 5 दिसंबर को इसने 18591 का लो छुआ। हालांकि कमजोरी के इस दौर के बहुत लंबा रहने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह ये है कि निफ्टी अपने सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर टिका हुआ है। इसके अलावा डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम फॉर्मेशन का बना रहना भी अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर RSI (relative strength index)ओवरबॉट जोन में आ गया है। लेकिन चार्ट पर कोई निगेटिव डायवर्जेंस देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में भाव में बढ़त के साथ RSI ओवरबॉट बना रह सकता है।

वीकली चार्ट पर ADX (average directional index)ऊपर की तरफ DI (directional indicator) लाइन पार कर चुका है। ये आगे निफ्टी में तेजी आने का संकेत है। निफ्टी का पोजीशनल ट्रेंड बुलिश है। निफ्टी में हर गिरावट में खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी। बड़े टाइम फ्रेम पर देखें तो Nifty ने एक बुलिश इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना लिया है। इससे निफ्टी में मीडियम से लॉन्ग टर्म में अच्छी तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 19274 और उसके बाद 19962 अगले टारगेट दिख रहे हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18442 के स्तर पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें