अब हम जल्द ही देश में बने एयरक्राफ्ट में कर पाएंगे सफर, सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए सरकार बनाएगी SPV

सरकार की योजना देश में सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की है। सिविलियन विमानों के देश में उत्पादन के लिए सरकार SPV बनाएगी। यह SPV देश में सिविलियन विमानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करेगा

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में सिविलियन एयरक्राफ्ट उत्पादन अभी शुरुआती स्टेज में है। HAL ने 19 सीटर डोर्नियर 228 बनाया है

डिफेंस सेक्टर आज बाजार के फोकस में है। दरअसल आप अब जल्द ही देश में बने Civilian Aircraft में सफर कर पाएंगे। सरकार की योजना देश में सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए सरकार SPV बनाने जा रही है। इसके साथ ही JP MORGAN ने डिफेंस कंपनियों पर बुलिश रिपोर्ट दी है। इन दोनों खबरों पर डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने बताया कि अब देश में यात्री विमान बनेंगे। देश में सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सिविलियन विमानों के देश में उत्पादन के लिए सरकार SPV (SPECIAL PURPOSE VEHICLE) बनाएगी। यह SPV देश में सिविलियन विमानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करेगा। सूत्रों के मुताबिक इस SPV में HAL, NAL जैसी कंपनियों की भागीदारी होगी। देश में 5 साल में सिविलियन विमानों की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने का लक्ष्य है।

सूत्रों के मुताबिक मिनिस्ट्री के अधीन इस SPV का गठन होगा। ये SPV कंपनी 5 साल के लिए ही सिर्फ काम में ली जा सकती है। इस कंपनी का काम दुनियाभर से बेस्ट टैलेंट को जुटाना रहेगा। साथ ही, भारत में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सभी कामों के लिए एक सिंगल विडों सिस्टम तैयार करना होगा। इस उद्देश्य से बोइंग,एयरबस जैसी कंपनियों से एक्सपर्ट भर्ती करने की योजना है। इसमें HAL और NAL जैसी भारतीय कंपनियों से भी भर्ती होगी।


Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में रौनक, करीब 2% भागे HAL और BEL, जेपी मॉर्गन के कवरेज ने भरा जोश

इस खबर पर सरकार की तरफ से अभी कोई टिप्पड़ी नहीं हुई है। लेकिन इस खबर के चलते Hindustan Aeronautics Ltd के शेयरों में तेजी है। फिलहाल 2.00 बजे के आसपास ये शेयर 86.50 रुपए यानी 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 4375.15 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 4,408.35 रुपए है।

रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट मिलने से 8% भागा हिताची एनर्जी का शेयर, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

बता दें कि भारत में सिविलियन एयरक्राफ्ट उत्पादन अभी शुरुआती स्टेज में है। HAL ने 19 सीटर डोर्नियर 228 बनाया है। टाटा एडवांस सिस्टम 2026 तक मिलिट्री के लिए C 295 बनाने का काम शुरू करने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।