नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O सेगमेंट में छह नए शेयर शामिल करने का ऐलान किया है। एक्सचेंज के सर्कुलर के मुताबिक इन शेयरों में ट्रेडिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O सेगमेंट में छह नए शेयर शामिल करने का ऐलान किया है। एक्सचेंज के सर्कुलर के मुताबिक इन शेयरों में ट्रेडिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
इस फैसले का मतलब यह है कि अब निवेशक इन कंपनियों के शेयरों में केवल कैश मार्केट में ही नहीं, बल्कि डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेड कर सकेंगे। यानी निवेशक इन शेयरों पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए हेजिंग या अलग अलग ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल कर पाएंगे।
किन कंपनियों को किया गया शामिल
NSE के सर्कुलर के मुताबिक Adani Power, Cochin Shipyard, Hyundai Motor India, Motilal Oswal Financial Services, Nippon Life India Asset Management और Vishal Mega Mart को डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शामिल किया जाएगा। इसमें से सिर्फ कोचीन शिपयार्ड सरकारी कंपनी है, जो डिफेंस सेक्टर से आती है।
F&O में शेयर जोड़ने का फैसला क्यों होता है
एक्सचेंज समय समय पर F&O सेगमेंट में शेयरों की समीक्षा करता है। जिन कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम, लिक्विडिटी और मार्केट कैप जैसे मानक पूरे होते हैं, उन्हें डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के लिए चुना जाता है। यह प्रक्रिया भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI की ओर से तय स्टॉक चयन मानकों के आधार पर होती है।
एक्सचेंज ने कहा कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग तभी शुरू होगी जब मार्च 2026 के क्वार्टर सिग्मा कंप्यूटेशन साइकिल के तहत तय पात्रता शर्तें पूरी हो जाएंगी।
लॉट साइज और स्ट्राइक प्राइस की जानकारी बाद में
NSE ने यह भी बताया कि नए कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए मार्केट लॉट साइज और स्ट्राइक प्राइस स्कीम जैसी अन्य जानकारी 30 मार्च 2026 को एक अलग सर्कुलर के जरिए जारी की जाएगी।
इसके अलावा इन शेयरों पर लागू होने वाली क्वांटिटी फ्रीज लिमिट की जानकारी भी कॉन्ट्रैक्ट फाइल्स में दी जाएगी। इन्हें ट्रेडिंग शुरू होने से पहले सदस्यों को अपने ट्रेडिंग सिस्टम में लोड करना होगा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।