NSE co-location case : CBI ने OPG securities के संजय गुप्ता को किया गिरफ्तार, स्कैम में हुआ था फायदा!

दिल्ली की ब्रोकर OPG Securities का उन कुछ प्रमुख एंटिटीज में नाम था, जिन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को-लोकेशन स्कैम से फायदा मिला था

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 9:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एनएसई स्कैम में शामिल संजय गुप्ता पर कई अघोषित विदेशी लेनदेन, हवाला डील और करोड़ों की प्रॉपर्टी के सौदों में नकद भुगतान करने के भी आरोप हैं

NSE co-location case : सीबीआई (CBI) ने एनएसई को-लोकेशन केस में ओपीजी सिक्योरिटीज (OPG Securities) के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) को गिरफ्तार कर लिया है। सीएनबीसी ने बुधवार, 22 जून को यह खबर दी है।

दिल्ली की ब्रोकर OPG Securities का उन कुछ प्रमुख एंटिटीज में नाम था, जिन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को-लोकेशन स्कैम से फायदा मिला था।

NSE Scam: क्या वाकई हिमालय पर बैठा 'योगी' देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज चला सकता है?


गुप्ता पर लग चुके हैं कई आरोप

गुप्ता ने कथित रूप से कई अघोषित विदेशी लेनदेन, हवाला डील और करोड़ों की प्रॉपर्टी के सौदों में नकद भुगतान किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खुलासा किया था कि संजय गुप्ता ने रिचर बिजनेस सर्विसेज (Richr Business Services) नाम की एंटिटी से एक अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेज और ट्रेडिंग बिजनेस भी चलाया था।

संजय गुप्ता पूर्व में इन आरोपों को गलत, आधारहीन और हकीकत से परे बताकर खारिज कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।