NSE IPO : लिस्टिंग के बाद NSE के निफ्टी में शामिल होने पर SEBI से अभी कोई चर्चा नहीं-एनएसई

NSE IPO : श्रीराम कृष्णन ने कहा कि NSE के IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। एंकर निवेशकों से 6746 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। एंकर निवेशकों में मार्की इन्वेस्टर शामिल हैं। इनमें घरेलू MFs और इंश्योरेंस कंपनियां शामिल हैं

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSE IPO : श्रीराम कृष्णन ने बताया कि कंपनी का 90% ऑपरेटिंग रेवेन्यू इक्विटी से आता है। कमोडिटी सेगमेंट एंट्री देर से हुई,आय में अभी इसका योगदान नहीं है

NSE IPO : NSE ने आज साफ किया कि लिस्टिंग के बाद NSE के निफ्टी में शामिल होने पर SEBI से अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। आज IPO खुलने के मौके पर CNBC-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कंपनी के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) ने कहा कि जो फैसला होगा SEBI गाइडलाइंस के मुताबिक होगा। साथ ही श्रीराम कृष्णन ने कहा कि कैपिटल मार्केट पर लगने वाले MDR पर सरकार कुछ समीक्षा कर सकती है।

एंकर निवेशकों से 6746 करोड़ रुपए जुटाए गए

श्रीराम कृष्णन ने आगे कहा कि NSE के IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। एंकर निवेशकों से 6746 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। एंकर निवेशकों में मार्की इन्वेस्टर शामिल हैं। इनमें घरेलू MFs और इंश्योरेंस कंपनियां शामिल हैं।


विदेशी निवेशकों की जल्द वापसी की उम्मीद

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हर महीने 20-30 लाख नए डीमैट खुल रहे हैं। MFs में SIP इनफ्लो लगातार बढ़ रहा है। विदेशी निवेशकों के भी जल्द वापसी की उम्मीद। कमोडिटी के लिए EGRs (Electronic Gold Receipts) प्रोडक्ट लॉन्च किया गया है। EGRs अच्छा चलने पर मार्केट 5 लाख करोड़ डॉलर का हो सकता है। प्रोडक्ट डायवर्सिफिकेशन और इनोवेशन से फायदा होगा। देश में लिस्टिंग पाइपलाइन काफी मजबूत है। F&O मार्केट बढ़ने से भी फायदा होगा।

कंपनी का 90% ऑपरेटिंग रेवेन्यू इक्विटी से

इस बातचीत में श्रीराम कृष्णन ने बताया कि NSE का 90% ऑपरेटिंग रेवेन्यू इक्विटी से आता है। कमोडिटी सेगमेंट एंट्री देर से हुई,आय में अभी इसका योगदान नहीं है। आगे कमोडिटी रेवेन्यू भी अच्छा दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि फ्री कैशफ्लो का ज्यादा से ज्यादा डिविडेंड देते हैं। पिछले साल डिविडेंड पेआउट 71% रहाष इस साल डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन 84% रहा। इकोनॉमी की ग्रोथ के साथ वैल्युएशन भी बढ़ेंगे।

CAS पर जल्द समाधान आने की उम्मीद, MDR समीक्षा संभव

यूपीआई पेमेंट पर नए MDR फॉर्मेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि MDR पर सरकार कुछ समीक्षा कर सकती है। कैपिटल मार्केट पर कम चार्ज का प्रस्ताव है। कैपिटल मार्केट पर चार्ज की समीक्षा संभव है। CAS पर SEBI ने कंसल्टेशन पेपर लाया है। CAS पर जल्द समाधान आने की उम्मीद है।

लिस्टिंग के बाद NSE के निफ्टी में शामिल होने पर SEBI से अभी कोई चर्चा नहीं

एनएसई की लिस्टिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लिस्टिंग के बाद NSE के निफ्टी में शामिल होने पर SEBI से अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। निफ्टी इंडेक्स में शामिल होने में दिक्कतें नहीं आएंगी। इस पर SEBI के गाइडलाइंस के मुताबिक ही काम करेंगे।

 

Trading Plan : मंथ एंड निफ्टी कॉल्स के जरिए लॉन्ग लेकर जाएं, बाजार में अब यहां से 23,500-23,800 की तेजी संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।