NSE Loses Active Investors: भारतीय शेयर बाजार के लिए वित्त वर्ष 2026 आंकड़ों के लिहाज से काफी निराशाजनक रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस साल अपने एक्टिव निवेशकों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की है। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब निवेशकों की संख्या बढ़ने के बजाय घटी है, और यह गिरावट अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।
