Credit Cards

NTPC Green listing : आज हुई सपाट लिस्टिंग के बाद कंपनी मैनेजमेंट से जानें आगे का प्लान, फिर लें निवेश पर फैसला

लिस्टिंग और आगे की ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए NTPC Green Energy के चेयरमैन & मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह और डायरेक्टर, फाइनेंस जयकुमार श्रीनिवासन ने एक लंबी बातचीत की। गुरदीप सिंह ने कहा कि कंपनी की मौजूदा कमीशन क्षमता 3300 MW है। 6 से 8 राज्यों में क्षमता विस्तार पर काम चल रहा है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
गुरदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में राजस्थान और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ करार किया है। ये करार 25-25 हजार मेगावाट के लिए किया गया है

NTPC Green Energy की लिस्टिंग सपाट रही है। NSE पर इस इश्यू की लिस्टिंग करीब 3.5 फीसदी प्रीमियम पर हुई है। BSE पर यह शेयर 111.60 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। वहीं, NSE पर इसकी लिस्टिंग 111.50 रुपए प्रति शेयर पर हुई है। लिस्टिंग और आगे की ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए NTPC Green Energy के चेयरमैन & मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह और डायरेक्टर, फाइनेंस जयकुमार श्रीनिवासन ने एक लंबी बातचीत की यहां हम आपके लिए सीएनबासी-आवाज़ के साथ हुए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

NTPC ग्रीन एनर्जी का मैनेजमेंट

इस बातचीत में गुरदीप सिंह ने कहा कि कंपनी की मौजूदा कमीशन क्षमता 3300 MW है। 6 से 8 राज्यों में क्षमता विस्तार पर काम चल रहा है। मार्च तक 3000 MW क्षमता और जोड़ेंगे। FY25 के अंत तक कंपनी की क्षमता 6000 MW होगी। वित्त वर्ष 2026 में 5000 MW क्षमता जोड़ने का लक्ष्य है। वहीं वित्त वर्ष 2027 में 8000 MW क्षमता जोड़ने का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2027 तक कंपनी कुल क्षमता बढ़ाकर 19000 MW करने का लक्ष्य है। 2030 तक कुल क्षमता 60000 MW करने का लक्ष्य है।


सोलर पावर टैरिफ में लगातार आ रही है गिरावट

इस बातचीत में गुरदीप सिंह ने आगे कहा कि 2008-09 सोलर पावर टैरिफ 15-17 रुपए प्रति यूनिट थे। सोलर पावर टैरिफ में लगातार गिरावट आ रही है। सोलर में टेक्नोलॉजी डेवलप होने से टैरिफ कम हुए हैं। टैरिफ कम होने से ग्राहकों को फायदा होगा। प्रोजेक्ट के समय ही लागत देखकर टैरिफ तय करते हैं। सोलर टैरिफ में कमी से वॉल्यूम में अच्छी ग्रोथ संभव है।

गुरदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में राजस्थान और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ करार किया है। ये करार 25-25 हजार मेगावाट के लिए किया गया है। महाराष्ट्र के साथ 20000 MW का करार किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ भी MoU किया गया है। राज्यों के साथ करार से जमीन जल्दी मिलती है। बड़े प्लांट पर कंपनी पूलिंग स्टेशन भी बनाती है। देश में मोडुल की क्षमता 50-60000 MW हो गई है। उन्होंने ये भी बताया कि विंड एनर्जी को लेकर कंपनी का ज्यादा फोकस नहीं है।

कंपनी के डायरेक्टर,फाइनेंस जयकुमार श्रीनिवासन ने इस बातचीत में कहा कि क्षमता विस्तार के लिए 80:20 के रेश्यो से खर्च होगा। इसके लिए 80 फीसदी रकम कर्ज के जरिए जुटाई जाएगी। आगे आंतरिक श्रोतों के जरिए रकम जुटाइ जाएगी।

बाजार में फिलहाल कोई कॉल लेना मुश्किल, इस समय कुछ न करना ही सबसे बेहतर रणनीति

कंपनी प्रोफाइल

NTPC ग्रीन के कारोबार पर नजर डालें तो यह रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में कारोबार करती है। NTPC ग्रीन, NTPC की सब्सिडियरी है। इसकी 3,320 MW क्षमता ऑपरेशनल हो चुकी है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी का 16,896 MW का पोर्टफोलियो था। कंपनी के पास 41 सोलर और 11 विंड प्रोजेक्ट हैं। कंपनी 6 राज्यों में 36 रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।