Nuvama Wealth block trade: इडलवाइस ग्रुप की इकाइयों ने लॉन्च की 1,700 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील

इडलवाइस ग्रुप की दो इकाइयां- ई कैप इक्विटीज (E Cap Equities) और एडल फाइनेंस कंपनी ने तकरीबन 20.4 करोड़ डॉलर की ब्लॉक डील लॉन्च की है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इकाइयों का इरादा नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट से पूरी तरह निकलने का है। दोनों इकाइयों का ज्वाइंट स्टेक 7.32 पर्सेंट है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 10:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड भारत के टॉप वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म में से एक है।

इडलवाइस ग्रुप की दो इकाइयां- ई कैप इक्विटीज (E Cap Equities) और एडल फाइनेंस कंपनी ( Edel Finance Company) ने तकरीबन 20.4 करोड़ डॉलर (तकरीबन 1,700 करोड़ रुपये) की ब्लॉक डील लॉन्च की है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इकाइयों का इरादा नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट से पूरी तरह निकलने का है।

दोनों इकाइयों का ज्वाइंट स्टेक 7.32 पर्सेंट है। इससे पहले सितंबर 2024 में दोनों इकाइयों ने ब्लॉक ट्रेड के जरिये 6.2 पर्सेंट हिस्सेदारी बेची थी। एक सूत्र ने बताया, ' इसका मकसद पूरी तरह बाहर निकलना है और फ्लोर प्राइस 6,800 रुपये प्रति शेयर है।' एक दूसरे सूत्र का कहना था कि इनवेस्टमेंट बैंक जेफरीज प्रस्तावित ट्रांजैक्शन को लेकर बातचीत कर रही है।

शेयर बाजार में 11 दिसंबर को नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट का शेयर फ्लैट बंद हुआ। इस सिलसिले में टिप्पणी के लिए इडलवाइस ग्रुप के चेयरमैन रशेष शाह से संपर्क नहीं किया जा सका। इस बड़े लेन-देन से नुवामा वेल्थ में नई संभावनाएं उभर सकती हैं और शेयरधारकों को भी इसका लाभ मिल सकता है। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह कदम कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत करने और नई निवेश योजनाओं के लिए फाइनेंशियल स्थिरता लाने में मदद कर सकता है।


नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड (पूर्व में एडलवाइस ब्रोकिंग लिमिटेड) भारत के टॉप वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म में से एक है। कंपनी वेल्थ मैनेजमेंट, एसेट मैनेजमेंट और कैपिटल मार्केट बिजनेस में सेवाएं प्रदान करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।