Vikran Engineering Share Price: सब्सिडियरी को IREDA से मिला ₹2941 करोड़ का लोन तो 15% तक चढ़ गया शेयर

Vikran Engineering Share Price: विक्रान इंजीनियरिंग की NOPL सोलर प्रोजेक्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह लोन फैसिलिटी महाराष्ट्र में 152 जगहों पर 'मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0' के तहत सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए कुछ हद तक फाइनेंसिंग उपलब्ध कराएगी

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 12:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vikran Engineering सितंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 अक्टूबर काफी अच्छा बीत रहा है। वजह है शेयर में जबरदस्त तेजी। बीएसई पर शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक चढ़ी और 64.03 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी 'NOPL सोलर प्रोजेक्ट्स' और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के बीच एक समझौता हुआ है। यह ₹2,941.19 करोड़ की रुपये टर्म लोन सुविधा के लिए है।

यह सुविधा महाराष्ट्र में 152 जगहों पर 'मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0' (MSKVY) के तहत 969 MWac/1,163 MWp के सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए कुछ हद तक फाइनेंसिंग उपलब्ध कराएगी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹4,201.70 करोड़ है। विक्रान इंजीनियरिंग की NOPL सोलर प्रोजेक्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह समझौता रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस फैसिलिटी एग्रीमेंट के एग्जीक्यू​शन से NOPL द्वारा विकसित किए जा रहे 969 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंसिंग की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड को ₹3,517.98 करोड़ का EPC कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।


Vikran Engineering का शेयर एक साल में 40 प्रतिशत टूटा

विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में लगभग 40 प्रतिशत नीचे आया है। 3 महीनों में कीमत लगभग 20 प्रतिशत गिरी है। कंपनी सितंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO ₹772 करोड़ का था। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई ₹118.40 और एडजस्टेड लो ₹51.11 है।

RBL Bank Share Price: Q2 में मुनाफा 170% बढ़ने के बावजूद सेलिंग, शेयर 7% तक लुढ़का

विक्रान इंजीनियरिंग का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹203.99 करोड़ रहा था। शुद्ध मुनाफा ₹17.51 करोड़ दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹1,249.31 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹91.70 करोड़ रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।