Get App

17% तक गिर सकता है Nykaa का शेयर! मैक्वेरी ने क्या रखी है रेटिंग और टारगेट प्राइस?

Nykaa Share Price: नाइका के शेयर में 6 मार्च को गिरावट है। शेयर दिन में BSE पर 2 प्रतिशत तक गिर गया। शेयर नवंबर 2021 में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। कंपनी को फाल्गुनी नायर ने शुरू किया है। वह इस वक्त नाइका में एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:33 PM
17% तक गिर सकता है Nykaa का शेयर! मैक्वेरी ने क्या रखी है रेटिंग और टारगेट प्राइस?
Nykaa की वैल्यूएशन को लेकर मैक्वेरी ने कहा है कि यह अभी भी डिमांडिंग है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन रिटेलर नाइका की पेरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में आगे 18 प्रतिशत तक की गिरावट दिख सकती है। ऐसा अनुमान मैक्वेरी के टारगेट प्राइस से मिला है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर “अंडरपरफॉर्म” रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही 210 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। यह शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 17 प्रतिशत कम है। ब्रोकरेज ने नाइका की ग्रोथ टिके रहने को लेकर चिंता जताई है।

मैक्वेरी ने कहा कि ब्यूटी सेगमेंट में नाइका की हालिया बढ़त काफी हद तक उसके खुद के ब्रांड्स की वजह से है। खासकर Dot & Key स्किनकेयर पोर्टफोलियो की मजबूत ग्रोथ की वजह से। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि कंपनी के लिए अपने दूसरे ब्रांड्स में Dot & Key वाली ग्रोथ को दोहराना या Nykaa.com पर थर्ड-पार्टी ब्रांड सेल्स में वैसी ही तेजी लाना मुश्किल हो सकता है।

वैल्यूएशन को लेकर मैक्वेरी ने कहा है कि यह अभी भी डिमांडिंग है। ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक FY27 के अनुमानित प्री-IndAS EBITDA के मुकाबले एंटरप्राइज वैल्यू के लगभग 90 गुना पर ट्रेड कर रहा है।

Nykaa का शेयर एक साल में 50 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें