Nykaa Share Price: नायका में लगाएं हैं पैसे तो हो जाएं सावधान, अभी इस लेवल तक टूट सकते हैं शेयर

Nykaa Share Price: दिग्गज फैशन रिटेल नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। BSE Sensex आज एक फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है लेकिन नायका के शेयर करीब दो फीसदी टूटकर बीएसई पर 145.55 रुपये के भाव पर आ गए

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Nykaa के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 बहुत बुरी रही। इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 71 फीसदी गिरकर 9 फीसदी ही रह गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Share Price: दिग्गज फैशन रिटेल नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। BSE Sensex आज एक फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है लेकिन नायका के शेयर करीब दो फीसदी टूटकर बीएसई पर 145.55 रुपये के भाव पर आ गए। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक अभी यह 23 फीसदी और टूट सकता है। ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी (Macquarie) ने इसकी कवरेज अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ शुरू की है और 115 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। नायका के लिए सबसे कम टारगेट प्राइस मैक्वायरी ने ही रखा है।

    Macquarie ने क्यों दी अंडरपरफॉर्म रेटिंग

    ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी का मानना है कि ब्यूटी सेग्मेंट की ग्रोथ अब छोटे शहरों और ऑफलाइन मार्केट की तरफ शिफ्ट हो रहा है जिससे नायका का ब्यूटी सेग्मेंट मार्जिन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा इस सेग्मेंट में पहले से ही कॉम्पिटीशन काफी हाई है और अब Reliance Retail (Tira) और Tata Cliq जैसे नए प्लेयर्स की एंट्री से नायका की दिक्कतें और बढ़ गईं। मैक्वायरी के मुताबिक नायका के लिए छोटे मॉम-एंड-पॉप स्टोर्स से जुड़े कारोबार में एंट्री से मुनाफा कमाना बहुत मुश्किल दिख रहा है क्योंकि इसमें मार्जिन बहुत ही कम है। वहीं कंपनी के फैशन सेग्मेंट में भी मुनाफा बढ़ने से जुड़ी चिंता बनी हुई है।


    Hindustan Zinc में अपनी हिस्सेदारी जल्द बेचे सरकार, कंपनी बोर्ड से चलनी चाहिए, सरकार से नहीं- Vedanta

    Nykaa के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

    Nykaa के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 बहुत बुरी रही। इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 71 फीसदी गिरकर 9 फीसदी ही रह गया। हालांकि समान अवधि में ऑपरेशनल रेवेन्यू 33 फीसदी चढ़कर 1463 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA भी 13 फीसदी बढ़कर 78 करोड़ रुपये हो गया लेकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 6.3 फीसदी से गिरकर 5.3 फीसदी पर आ गया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।