Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो डिक्सन टेक्नोलॉजी, जेके सीमेंट, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, कैम्स, मैक्रोटेक डेवलपमेंट, वरुण बेवरेजेज और ग्रासिम के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अदाणी टोटल गैस, बैंक ऑफ इंडिया, पीबी फिनटेक, अशोक लीलैंड, मैक्स फाइनेंशियल, और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Motilal Oswal के रुचित जैन ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52000, 52200 और 52400 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Motilal Oswal के रुचित जैन के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Divis Lab Future : खरीदें - 6277 रुपये, टारगेट - 6670 रुपये, स्टॉपलॉस - 5970 रुपये
Oberoi Realty Future : खरीदें - 2028 रुपये, टारगेट - 2130 रुपये, स्टॉपलॉस - 1970 रुपये
Ultratech Cement Future : खरीदें - 11650 रुपये, टारगेट - 12100 रुपये, स्टॉपलॉस - 11300 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Oberoi Realty
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal के रुचित जैन ने कहा कि उन्होंने Oberoi Realty पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Oberoi Realty की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। रुचित जैन ने कहा कि इसमें 38 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 65/70 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 24 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)