Oberoi Realty share price : ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 53 फीसदी घटकर 4,007 करोड़ रुपये रह गई है। मुंबई की ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग 2022-23 में 8,572 करोड़ रुपये और 2021-22 में 3,889 करोड़ रुपये रही थी। शनिवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में ओबेरॉय रियल्टी ने बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में ₹1775 करोड़ की 228 यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने इस दौरान 4.49 लाख वर्ग फुट कारपेट एरिया को बेचा।
