Stock To Buy: ये 3 शेयर IT सेक्टर के हैं मजबूत प्लेयर, दांव लगा कमाए मुनाफा

Stock To Buy: अनुज सिंघल ने कहा कि टेक महिंद्रा में काफी मजबूती देखने को मिल रही है। टेक्निकल चार्ट पर सबसे मजबूत IT शेयरों में है। शेयर ऑल टाइम हाई के करीब है। शेयर 3 साल का चैनल को पार कर रहा है।

अपडेटेड Oct 10, 2024 पर 10:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि IT सेक्टर सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। नैस्डैक में तेजी का असर शेयर पर दिखेगा।

भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। इधर डॉलर इंडेक्स में लगातार 8वें दिन उछाल देखने को मिला और ये करीब 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। ऐसे में भारतीय बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 24,900-24,950 पर है जबकि सबसे अहम स्तर 24,700-24,750 पर है। 24,700 के नीचे बंद हुआ तो बाजार कमजोर होगा। 20 DEMA (25356) के ऊपर बंद हुआ तो बड़ी रैली संभव है। अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ठीक 100 DEMA पर बंद हुआ है। भरोसा बढ़ाने के लिए कल के शिखर को पार करना जरूरी है।

ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

फोकस में इंफोसिस (GREEN)


अनुज सिंघल ने कहा कि IT सेक्टर सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। नैस्डैक में तेजी का असर शेयर पर दिखेगा। शेयर में 50 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इंफोसिस 20 DMA के भी पार निकला है।

टेक महिंद्रा पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि टेक महिंद्रा में काफी मजबूती देखने को मिल रही है। टेक्निकल चार्ट पर सबसे मजबूत IT शेयरों में है। शेयर ऑल टाइम हाई के करीब है। शेयर 3 साल का चैनल को पार कर रहा है।

OFSS

अनुज ने कहा कि OFSS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि IT सेक्टर में सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। शेयर में 50 DMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। कल शेयर 20DMA के भी पार निकला था। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी देखने को मिली । स्टॉक का ओपन इंटरेस्ट एक तिमाही के निचले स्तर पर है। वायदा में पिछले तीन दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।

CIPLA

अनुज सिंघल ने कहा कि सिप्ला में एक बार फिर मोमेंटम लौटा है। कल का प्राइस एक्शन शानदार रहा। करीब 10 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली। नए शिखर के जोन में शेयर का भाव पहुंचा है। लगातार तीन दिनों से वायदा में लॉन्ग बने।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।