Get App

Oil Stocks Crash: क्रूड 16% टूटा तो धड़ाम हुए तेल कंपनियों के शेयर! Oil India, ONGC...हर तरफ बिकवाली तेज

हफ्ते भर में कच्चा तेल करीब 16% सस्ता हो चुका है और इसकी चोट सीधे तेल निकालने वाली कंपनियों पर पड़ी है। रिफाइनरी शेयर भी फिसले, बस एक शेयर हरे निशान में रहा। जानिए तेल कंपनियों के शेयरों के साथ क्या हुआ

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 1:27 PM
Oil Stocks Crash: क्रूड 16% टूटा तो धड़ाम हुए तेल कंपनियों के शेयर! Oil India, ONGC...हर तरफ बिकवाली तेज
क्रूड के लगातार चौथे दिन फिसलने से तेल कंपनियों के शेयर टूटे।

कच्चे तेल की लगातार चौथे दिन की फिसलन ने गुरुवार को तेल निकालने वाली कंपनियों के शेयरों की हवा निकाल दी। ऑयल इंडिया 5% से ज्यादा टूटकर NSE पर ₹428 पर आ गया और ONGC भी करीब 2% नीचे फिसल गया। इस हफ्ते अब तक क्रूड करीब 16% सस्ता हो चुका है।

एक हफ्ते में 16% सस्ता हुआ क्रूड

शेयरों में आई इस बिकवाली की जड़ पिछले सेशन में है। तब ब्रेंट और WTI, दोनों 8% से ज्यादा लुढ़क गए थे और 31 अगस्त के बाद के सबसे निचले स्तर पर जाकर बंद हुए थे। इतनी बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को भी तेल को सहारा नहीं मिला।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.03% और नीचे आकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। WTI क्रूड फ्यूचर्स भी 1.29% गिरकर 86.98 डॉलर पर पहुंच गया। यानी इस हफ्ते अब तक क्रूड करीब 16% सस्ता हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें