Oil Marketing Companies: सस्ते क्रूड के चलते इन दिनों OMCs पर बाजार का खासा फोकस रहता है। आपको बता दे कि इस महीने में OMCs शेयरों में करीब 15-20 फीसदी की तेजी रही है। आज भी BPCL और HPCL में खरीदारी का ट्रेंड है। अब GOLDMAN SACHS ने OMCs पर बुलिश रिपोर्ट निकाली है, तो आइए डालते है एक नजर कि सेक्टर को लेकर क्या है ब्रोकरेज की राय।
गोल्डमैन सैक्स ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर बुलिश नजरिया रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही सेक्टर के लिए मजबूत रह सकती है। क्रूड कीमतों में गिरावट से मार्जिन को भी बूस्ट मिलेगा। वहीं क्रूड की नरमी से कमजोर रुपए का असर कम हुआ।
ब्रोकरेज के अनुसार सस्ते क्रूड से कमजोर रिफाइनिंग मार्जिन का भी असर घटेगा। जिसके चलते रिफाइनिंग मार्जिन में स्थिरता से अच्छे नतीजे संभव है।
गोल्डमैन सैक्स ने LPG सब्सिडी अपडेट और सरकारी रिकवरी अमाउंट पर नजर रखने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक रूस के क्रूड पर डिस्काउंट से मार्जिन पर इम्पेक्ट दिख सकता है। वहीं कैपेक्स और विस्तार की योजना है। HPCL के विशाखापट्टनम रिफाइनरी अपग्रेड किया है। वहीं BPCL के पेट्रोकेमिकल विस्तार पर नजर है जबकि IOC के ग्रीनफील्ड बाड़मेर रिफाइनरी
किन शेयरों पर है ब्रोकरेज की नजर
गोल्डमैन सैक्स ने OMCs सेगमेंट में HPCL, BPCL और IOC का शेयर अपनी लिस्ट में टॉप पर रखा है। गोल्डमैन सैक्स ने इन शेयरों पर Buy रेटिंग दी है। HPCL के लिए 400 रुपये का टारगेट सेट किया है जबकि BPCL के लिए 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं IOC के लिए 10 रुपये का टारगेट दिया है।
बता दें कि HPCL पर 21 एनालिस्ट ने Buy रेटिंग दी है जबकि BPCL को 23 एनालिस्ट और IOC पर 22 एनालिस्ट ने खरीदारी की राय दी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।