Ola Cabs के सीईओ हेमंत बख्शी ने दिया इस्तीफा, कंपनी 10% कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Ola Cabs CEO Resigns: ओला कैब्स के सीईओ, हेमंत बख्शी ने महज 4 महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कंपनी को रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया शुरू करनी है, जिसमें इसके के कम से कम इसके 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 5:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Cabs CEO Resigns: हेमंत बख्शी इसी साल जनवरी में ओला कैब्स से जुड़े थे

Ola Cabs CEO Resigns: ओला कैब्स के सीईओ, हेमंत बख्शी ने महज 4 महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कंपनी को रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया शुरू करनी है, जिसमें इसके के कम से कम इसके 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। ओला कैब्स की पैरेंट कंपनी का नाम ANI टेक्नोलॉजीज है। बख्शी इसी साल जनवरी में ओला कैब्स से जुड़े थे। वह कंपनी की रोजोना की गतिविधियों को संभालने के लिए फर्म में आए थे। एक सूत्र ने बताया, "रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया से कंपनी में कई मौजूदा पद खत्म हो जाएंगे और कम से 10 प्रतिशत कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा।"

एक दूसरे सूत्र ने बताया, "ओला कैब के सीईओ हेमंत बख्शी, ओला के बाहर नए अवसरों की तलाश में कंपनी से जा रहे हैं। फिलहाल अग्रवाल इस जिम्मेदारी को संभालेंगे और जल्द ही एक नई नियुक्ति होगी।" यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब ओला कैब्स ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए इनवेस्टमेंट बैंकरों के साथ शुरुआती स्तर की चर्चा शुरू कर दी है।

यह घोषणा ओला कैब्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए निवेश बैंकों के साथ प्रारंभिक चर्चा शुरू करने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है। मनीकंट्रोल ने 19 अप्रैल को एक रिपोर्ट में बचाया था कि कंपनी IPO लॉन्च करने की संभावना का मूल्यांकन कर रही है।


इससे पहले इसकी सहयोगी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आईपीओ के जरिए करीब 7,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दिसंबर में बाजार नियामक सेबी के पास अपना आवेदन जमा कराया था। यह किसी भारतीय इलेक्ट्रिक कंपनी (EV) की ओर से शेयर बाजार में लिस्टिंग का पहला मौका है।

जानकारी के मुताबिक ओला कैब्स ने 19 अप्रैल को बेंगलुरु में कुछ वैश्विक और घरेलू इंवेस्टमेंट बैंकों के साथ प्रारंभिक चरण की चर्चा की। बाद में अन्य बैंकों के साथ और बैठकें हो सकती हैं। हालांकि लिस्टिंग पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और बाजार की स्थितियों के आधार पर योजनाएं बाद में बदल सकती हैं।

बता दें कि ओला कैब्स की स्थापना साल 2010 में हुई थी। इसमें सॉफ्टबैंक और टाइगर ग्लोबल जैसी कई दिग्गज इनवेस्टमेंट फर्मों का निवेश है। IPO में एक हिस्सा ऑफर-फॉर-सेल भी हो सकता है, जिसके जरिए कंपनी मौजूदा निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचकर निकलने का मौका देगी।

यह भी पढ़ें- Medicamen Biotech Share में लगा अपर सर्किट; दो दिन में 38% चढ़ी कीमत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।