Get App

ओला इलेक्ट्रिक दे रही ₹50000 तक फायदा, सर्विस गारंटी के साथ बायबैक का भी ऑफर; जानिए डिटेल

ओला इलेक्ट्रिक ने ‘EndICEAge’ कैंपेन के तहत अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर ₹50,000 तक का फायदा देने का ऐलान किया है। कंपनी सर्विस गारंटी, बायबैक और 8 साल की वारंटी जैसे ऑफर देकर मांग बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 8:30 PM
ओला इलेक्ट्रिक दे रही ₹50000 तक फायदा, सर्विस गारंटी के साथ बायबैक का भी ऑफर; जानिए डिटेल
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को 2.37 प्रतिशत चढ़कर 23.80 रुपये पर बंद हुए थे।

भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने ‘EndICEAge’ नाम से नया कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि वह बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है।

ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक- यह ऑफर 31 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान कंपनी अपने कई मॉडलों पर ₹50,000 तक के फायदे दे रही है। इस ऑफर में एंट्री लेवल मॉडल जैसे Gen 3 S1 X स्कूटर और Roadster X मोटरसाइकिल भी शामिल हैं।

सर्विस गारंटी और बायबैक का ऑफर

कीमत में छूट के साथ Ola Electric ने ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त भरोसे भी देने की कोशिश की है। कंपनी ने सर्विस गारंटी शुरू की है। इसके तहत अगर तय समय के भीतर वाहन की सर्विस पूरी नहीं होती है, तो ग्राहकों को राइड वाउचर के रूप में मुआवजा दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें