Ola Electric Q1 Update: ओला का पहली तिमाही में व्हीकल रजिस्ट्रेशन दोगुना, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Ola Electric ने पहली तिमाही में शानदार वापसी के संकेत दिए हैं। कंपनी का व्हीकल रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुना हो गया, जबकि जून हाल की तिमाहियों का सबसे मजबूत महीना रहा। क्या इससे शेयर में नई तेजी देखने को मिल सकती है? जानिए पूरी अपडेट।

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 8:40 PM
Ola Electric Mobility का शेयर 2.65% की बढ़त के साथ 44.92 रुपये पर बंद हुआ।

Ola Electric Q1 Update: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Ola Electric Mobility ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में व्हीकल रजिस्ट्रेशन के मामले में शानदार बढ़त दर्ज की है। कंपनी का कहना है कि बेहतर रिटेल नेटवर्क, ग्राहकों की बढ़ती मांग और प्रोडक्ट की बेहतर उपलब्धता की वजह से यह प्रदर्शन देखने को मिला।

Q1 में रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुना

ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि VAHAN पोर्टल पर Q1 FY27 के दौरान 43,719 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। पिछली तिमाही (Q4 FY26) में यह आंकड़ा 22,252 यूनिट था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी के रजिस्ट्रेशन में करीब 97% की बढ़ोतरी हुई है।


जून 2026 में Ola Electric ने 16,144 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया। कंपनी के मुताबिक, हाल की तिमाहियों में यह उसका सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन रहा है।

ओला इलेक्ट्रिक ने क्या कहा?

Ola Electric के प्रवक्ता ने कहा, 'लगातार मिल रही यह बढ़त हमारे ऑपरेशनल सुधार, मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है।'

कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ तिमाहियों में रिटेल नेटवर्क और ऑपरेशनल सिस्टम को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया गया है। जून के नतीजे दिखाते हैं कि भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में उसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है।

प्रवक्ता ने कहा, 'Q1 FY27 हमारी ग्रोथ जर्नी में एक बड़ा पड़ाव है। इस तिमाही में रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुना हो गया और जून में 16,144 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो हाल की तिमाहियों का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन है।'

EV बाजार पर भरोसा बरकरार

Ola Electric का कहना है कि वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर फोकस बनाए रखेगी। इसके लिए कंपनी अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी, बड़े मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क और डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल पर लगातार काम कर रही है।

कंपनी का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले कम खर्च है। साथ ही, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है।

ओला के शेयरों का हाल

इस अपडेट से पहले बुधवार को Ola Electric Mobility का शेयर 2.65% की बढ़त के साथ 44.92 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, इस साल अब तक कंपनी का शेयर करीब 20% का रिटर्न दे चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 18.84 हजार करोड़ रुपये है।

Advit Jewels Share Price: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट्स से

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।