Get App

Ola Electric Q4 Results: ओला इलेक्ट्रिक का घाटा कम हुआ, लेकिन 50% से ज्यादा गिरा रेवेन्यू

Ola Electric Q4 Results: ओला इलेक्ट्रिक का मार्च तिमाही घाटा कम जरूर हुआ, लेकिन कंपनी का रेवेन्यू 50% से ज्यादा टूट गया। सर्विस समस्याओं की वजह से मांग प्रभावित रही। हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि अब हालात सुधर रहे हैं और अप्रैल में रजिस्ट्रेशन बढ़े हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 20, 2026 पर 4:19 PM
Ola Electric Q4 Results: ओला इलेक्ट्रिक का घाटा कम हुआ, लेकिन 50% से ज्यादा गिरा रेवेन्यू
बुधवार को Ola Electric Mobility Ltd का शेयर मामूली गिरावट के साथ 36.5 रुपये पर बंद हुआ।

Ola Electric Q4 Results: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Ola Electric ने 21 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का घाटा पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है, लेकिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट लॉस घटकर 500 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में Ola Electric को 870 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वहीं कंपनी का EBITDA लॉस भी कम हुआ। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले का घाटा घटकर 281 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल यह 690 करोड़ रुपये था।

हालांकि कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 56.6% टूटकर 265 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 611 करोड़ रुपये था। यानी घाटा कम होने के बावजूद कारोबार की कमाई पर दबाव बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें