Ola Electric का शेयर 2% चढ़ा, PLI स्कीम के तहत ₹367 करोड़ के इंसेंटिव ने बढ़ाई खरीद

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। कंपनी का मार्केट कैप 16000 करोड़ रुपये है। हाल ही में सब्सिडियरी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड ने ₹100 करोड़ के OCRPS के अलॉटमेंट को मंजूरी दी

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
Ola Electric को पेमेंट IFCI Ltd के माध्यम से किया जाएगा।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 26 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में 5.4 प्रतिशत तक की तेजी आई। BSE पर शेयर 37.28 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 36.19 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में खरीद बढ़ने की अहम वजह है कि कंपनी को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI-ऑटो स्कीम) के तहत 366.78 करोड़ रुपये का इंसेंटिव जारी किया जाने वाला है। सरकार ने कंपनी के वित्त वर्ष 2024-25 से संबंधित दावों के लिए यह इंसेंटिव जारी किए जाने का निर्देश दिया है। यह पेमेंट ऑर्डर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तय सेल्स वैल्यू पर बेस्ड डिमांड इंसेंटिव के तहत है। शेयर में तेजी का यह लगातार छठा दिन है।

ओला इलेक्ट्रिक को पेमेंट आईएफसीआई लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा, जो PLI स्कीम के तहत फंड डिस्ट्रीब्यूशन लिए नामित वित्तीय संस्थान है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह उपलब्धि एडवांस्ड व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम में ओला इलेक्ट्रिक के योगदान को मजबूती देती है।

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता के मुताबिक, “PLI-ऑटो स्कीम के तहत 366.78 करोड़ रुपये के इंसेंटिव को मंजूरी से हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत सपोर्ट मिलता है। साथ ही यह भारत में विश्व स्तरीय ईवी टेक्नोलॉजी खड़ी करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।” PLI स्कीम सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करना, एडवांस्ड व्हीकल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना, साथ ही वाहन और वाहन कलपुर्जा क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ाना है।


Ola Electric शेयर एक साल में 61 प्रतिशत टूटा

ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO प्राइस 76 रुपये था। शेयर इस प्राइस से 52 प्रतिशत नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप 16000 करोड़ रुपये है। शेयर एक साल में 60 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हुआ है। 3 महीनों में कीमत 34 प्रतिशत लुढ़की है। शेयर को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट्स में से 3 ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। एक ने 'होल्ड' और 4 ने 'सेल' रेटिंग दी है।

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक की सब्सिडियरी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड (OET) ने ₹100 करोड़ के Optionally Convertible Redeemable Preference Shares (OCRPS) के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। इसके तहत Ola Cell Technologies Private Limited को कुल 10 करोड़ OCRPS जारी किए गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, यह ₹100 करोड़ का फंड एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में Ola Cell Technologies में डाला जाएगा।

US की Encora को खरीदने की तैयारी में Coforge, 1 अरब डॉलर से ज्यादा की रह सकती है डील; शेयर शुरुआती कारोबार में फिसला

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।