Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ की भले ही 9 अगस्त को सपाट लिस्टिंग हुई, लेकिन उसके बाद से कंपनी के शेयर रॉकेट की स्पीड से भागे हैं। एनालिस्ट्स ने इलेक्ट्रिक-व्हीकल को पॉलिसी के स्तर पर सरकार से लगातार मिल रहे सपोर्ट, कंपनी की लागत घटाने की क्षमता और बैटरी उत्पादन में कदम रखने के ऐलान को देखते हुए इस शेयर पर बड़ा दांव लगाया है। मंगलवार 20 अगस्त को कारोबार के दौरान यह शेयर इंट्राडे में 157.53 रुपये के स्तर तक चला गया है, जो इसका अबतक का सबसे उच्चतम स्तर है। यह इसके 76 रुपये के आईपीओ प्राइस से लगभग दोगुना रिटर्न है। हांलाकि फिर बाद में इस शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिली और यह 6 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। आज 21 अगस्त को भी कंपनी के शेयर लाल निशान में खुले।
