Get App

Ola Electric Share Price: लगातार 10 दिन से गिर रहा स्टॉक, अब क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट से

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक का शेयर लगातार 10वें दिन गिरा है और 10 सत्रों में 26 प्रतिशत टूट चुका है। CFO के इस्तीफे और कमजोर टेक्निकल संकेतों के बीच सवाल है कि निवेशकों को होल्ड करना चाहिए या निकलना। एक्सपर्ट से जानिए जवाब।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:44 PM
Ola Electric Share Price: लगातार 10 दिन से गिर रहा स्टॉक, अब क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट से
ओला इलेक्ट्रिक ने 20 जनवरी से दीपक रस्तोगी को नया CFO नियुक्त किया है।

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों में मंगलवार को जोरदार गिरावट दिखी। CFO के इस्तीफे की खबर के बाद स्टॉक 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया और करीब एक महीने के निचले स्तर पर आ गया।

बीएसई पर शेयर 8.92 प्रतिशत गिरकर 32.59 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 9.84 प्रतिशत फिसलकर 32.26 रुपये तक चला गया था। पिछले 10 कारोबारी सत्रों में स्टॉक कुल मिलाकर 26 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हो चुका है।

CFO का इस्तीफा बना गिरावट की बड़ी वजह

ओला इलेक्ट्रिक के CFO हरीश अभिचंदानी ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे नवंबर 2023 से कंपनी के CFO थे। उन्हीं के कार्यकाल में कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। हालांकि, कंपनी इस समय गिरती बिक्री से जूझ रही है। इसके चलते नवंबर 2025 में उसने FY26 के रेवेन्यू अनुमान में कटौती की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें