Get App

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 16% उछले, मार्च में बिक्री बढ़ने का दिखा असर

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 16% की तेजी आई है, क्योंकि मार्च में कंपनी की EV बिक्री 150% बढ़ी। हालांकि, स्टॉक अभी भी IPO प्राइस से काफी नीचे बना हुआ है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 7:57 PM
Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 16% उछले, मार्च में बिक्री बढ़ने का दिखा असर
ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि हाल के महीनों में सर्विस से जुड़ी समस्याओं के बाद कई बदलाव किए गए हैं।

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में बुधवार को तीन महीने बाद सबसे तेज तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 16% तक उछल गया, जिसकी वजह मार्च महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 150% की जबरदस्त बढ़त रही।

मार्च में बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

बेंगलुरु की इस EV कंपनी के बिजनेस में साफ सुधार दिखा। मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट से ज्यादा हो गए।

Vahan डेटा के मुताबिक, फरवरी में जहां 3,973 यूनिट रजिस्ट्रेशन थे, वहीं मार्च में यह बढ़कर 10,117 यूनिट तक पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें