Get App

Olectra Greentech के शेयरों में 17% की तूफानी तेजी, लगातार तीन दिनों से चढ़ा रहा भाव

Olectra Greentech Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल और पावर इंसुलेटर बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) के शेयरों में गुरुवार 24 जुलाई को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर कारोबार के अंत में 16.78 फीसदी की तेजी के साथ 1,550 रुपये के भाव पर बंद हुए। कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर 19.77% तक उछल गया था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 7:02 PM
Olectra Greentech के शेयरों में 17% की तूफानी तेजी, लगातार तीन दिनों से चढ़ा रहा भाव
Olectra Greentech Shares: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों का P/E रेशियो फिलहाल 88.09 पर है

Olectra Greentech Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल और पावर इंसुलेटर बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) के शेयरों में गुरुवार 24 जुलाई को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर कारोबार के अंत में 16.78 फीसदी की तेजी के साथ 1,550 रुपये के भाव पर बंद हुए। कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर 20% तक उछल गया था। पिछले तीन दिनों से इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस दौरान इसमें करीब 23 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

एक महीने में 33% से ज्यादा का रिटर्न

पिछले एक महीने में Olectra Greentech के शेयरों में 33.67% की तेजी आई है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों में महज 4.25 फीसदी की तेजी देखी गई है। गुरुवार को शेयर में आए इस उछाल के साथ कंपनी का मार्केट कैप ₹12,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बड़ा उछाल

बीएसई पर कंपनी के शेयरों में करीब 18.82 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कि इसके दो हफ्ते के औसत वॉल्यूम 47,000 शेयर से कई गुना ज्यादा है। इस दौरान काउंटर पर कुल टर्नओवर 278.97 करोड़ रुपये का रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें