Get App

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार, एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग

Voltas के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1317 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Voltas के शेयर में 1345/1380 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1308 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 5:48 PM
निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार, एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग
Global Health पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 1193 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

लगातार 5वीं बार निफ्टी की निगेटिव मंथली एक्सपायरी रही। फरवरी सीरीज में निफ्टी 2.7% तक तो वहीं निफ्टी बैंक 0.9% तक फिसल गया। वहीं आज के बाजार की बात करें तो आज बाजार दायरे में रहा। सेंसेक्स, निफ्टी ने फ्लैट क्लोजिंग ली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में काफी प्रेशर दिखा। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डीएलएफ, वोल्टाज, बिड़लासॉफ्ट और ग्लोबल हेल्थ के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः DLF

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि DLF के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 640 के स्ट्राइक वाली पुट 20.55 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 34 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Voltas Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Voltas के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1345/1380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1308 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1317 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें