कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो बीएसई, ओएनजीसी, एनएचपीसी, टाटा कंज्यूमर और कैम्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, रैमको सीमेंट्स, श्री सीमेंट, बीएचईल और आईआरसीटीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ एमएंडएम, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, पीबी फिनटेक, टाटा एलेक्सी और आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि श्रीराम फाइनेंस, एल्केम लैब, डिवीज लैब, वेदांता और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबिलेंट फूड, ग्लेनमार्क फार्मा और एलटी फूड्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Apollo Hospitals के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 6700 के स्ट्राइक वाली कॉल 136.55 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 180-220 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 90 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Jubilant Food के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 650 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 668 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Glenmark Pharma
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Glenmark Pharma पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1544 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1520 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1580-1590 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का मिडकैप फंडा स्टॉकः LT Foods
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज LT Foods के स्टॉक में 384 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)