बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 18100 के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। मिडकैप शेयरों में दिग्गजों के मुकाबले ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। मेटल, फाइनेंशियल शेयरों में एक्शन दिख रहा है लेकिन बैंक निफ्टी में सुस्ती नजर आ रही है। निफ्टी की तीन कंपनियों HDFC, हीरो मोटो और अदाणी एंटरप्राइजेज के आज नतीजे आएंगे। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने बजाज फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने बीईएल फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा अमित सेठ ने टाटा स्टील पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने एएमआई ऑर्गेनिक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finance
प्रशांत सावंत ने Bajaj Finance के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 6300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 142 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 175/200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 95 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 107 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 112 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 105 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Steel
अमित सेठ ने Tata Steel पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Tata Steel में 111.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 115/116 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 109 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः AMI Organics
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से AMI Organics का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि AMI Organics के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1052 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न कमाने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )