सिर्फ 4 दिन में 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

Bombay Burmah पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 2382 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। KEI Industries पर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह ने 4235 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 4600 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 12:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Krishna Medical पर प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी ने 2229 रुपये के लेवल पर 2550 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं जो कि पिछले तीन हफ्तों के विजेता भी हैं। इस हफ्ते Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह और प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 0.7% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 5.5% का निगेटिव रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 12.7% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Bombay Burmah


प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 2382 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2600 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2295 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY KEI Industries

कपिल शाह ने इस स्टॉक में 4235 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Krishna Medical

प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 2229 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2550 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2125 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Avanti Feeds

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 722 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 835 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 680 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sona BLW Precision

कपिल शाह ने इस स्टॉक में 676 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 660 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 730 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY BSE Ltd

प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 2672 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2450 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Route Mobile

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 1601 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1850 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1490 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aarti Industries

कपिल शाह ने इस स्टॉक में 750 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 742 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 840 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Max Financial

प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 1124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1210 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1085 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।