Get App

सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

Dabur पर Angel One के ओशो क्रिशन ने 515 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 540 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Vedant Fashions पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 1214 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1290 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 12:10 PM
सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव
Reliance पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने 1246 रुपये के लेवल पर 1325 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel One के ओशो क्रिशन, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और Kotak Securities के अमोल अठावले के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो क्रिशन के सुझाये स्टॉक्स ने 3.9% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.38% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 2.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Dabur

ओशो क्रिशन ने इसमें 515 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 540 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 506 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें