Get App

सिर्फ 1 दिन में 3% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 6 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

BEL पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 286 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Apar Industries पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 9028 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 9825 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 12:18 PM
सिर्फ 1 दिन में 3% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 6 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग
Lemon Tree Hotel पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने 123 रुपये के लेवल पर 134 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 0.72% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 3.48% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर हरीष जुजारे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.22% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला शेयरः BUY BEL

पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 286 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 330 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 285 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें