Get App

अब NBFC वाली सर्विस भी दे सकेगी MobiKwik, मिल गई RBI से मंजूरी; शेयर में दिखी 11% की तेजी

MobiKwik Share Price: NBFC का कामकाज तभी शुरू होगा, जब कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद RBI से 'सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन' मिल जाएगा। मो​बिक्विक दिसंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। कंपनी को बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू ने शुरू किया था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:24 PM
अब NBFC वाली सर्विस भी दे सकेगी MobiKwik, मिल गई RBI से मंजूरी; शेयर में दिखी 11% की तेजी
One MobiKwik Systems को मोबिक्विक भी कहा जाता है।

डिजिटल पेमेंट्स फर्म 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स' को नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। यह लाइसेंस मिलने के बाद अब कंपनी एक नई डिवीजन 'मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (MFSPL) शुरू कर सकती है। इससे ग्रुप को अपनी रेगुलेटेड लेंडिंग क्षमताएं बढ़ाने, नए-नए क्रेडिट प्रोडक्ट्स तैयार करने, और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों और मर्चेंट्स को ज्यादा कुशलता और बेहतर नियंत्रण के साथ सेवाएं देने में मदद मिलेगी। One MobiKwik Systems को मोबिक्विक भी कहा जाता है।

कंपनी ने बयान में कहा कि मोबिक्विक ग्रुप के 18.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। MFSPL इस कस्टमर बेस के साथ-साथ ग्रुप के मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर, भरोसेमंद ब्रांड नेम, रिस्क अंडरराइटिंग और कलेक्शन की क्षमताओं से फायदा उठाएगी। MFSPL का मकसद नए क्रेडिट प्रोडक्ट्स को तेजी से बाजार में उतारना है। इसके तहत उन इलाकों में रहने वाले ग्राहकों और MSMEs (सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उपक्रम) को सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दोनों तरह के लोन उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां अभी तक वित्तीय सेवाएं पूरी तरह से नहीं पहुंच पाई हैं।

NBFC का कामकाज तभी शुरू होगा, जब कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद RBI से 'सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन' (COR) मिल जाएगा। इसकी सर्विसेज पूरे भारत में उपलब्ध होंगी, लेकिन मुख्य रूप से ध्यान टीयर 2 और टीयर 3 ​शहरों पर होगा।

MobiKwik का शेयर लगभग 20 प्रतिशत तक उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें