Get App

Mobikwik Share Price: बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने खरीदे ₹11 करोड़ के शेयर, कीमत 8% तक उछली

Mobikwik Share Price: कुछ दिन पहले वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने शेयर बाजारों को बताया था कि प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उपासना टाकू ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी के 1.07 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। टाकू ने दिसंबर 2024 में आए कंपनी के IPO के बाद से कुल 294,177 इक्विटी शेयर खरीदे हैं

Ritika Singhअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 12:47 PM
Mobikwik Share Price: बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने खरीदे ₹11 करोड़ के शेयर, कीमत 8% तक उछली
MobiKwik दिसंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

डिजिटल पेमेंट्स फर्म 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स' के शेयर में 9 अक्टूबर को अच्छी तेजी है। शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 263.90 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। One MobiKwik Systems को मोबिक्विक भी कहा जाता है। एक दिन पहले खबर आई कि बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शंस के जरिए कंपनी के 10.78 करोड़ रुपये में 4.48 लाख इक्विटी शेयर खरीदे।

ये शेयर कंपनी की 0.57 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। ट्रांजेक्शन 240.48 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ। कुछ दिन पहले वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने शेयर बाजारों को बताया था कि प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उपासना टाकू ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी के 1.07 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। डील की वैल्यू करीब 2.12 करोड़ रुपये रही। इस खरीद के बाद कंपनी में टाकू की हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हो गई है। टाकू ने 28 सितंबर 2026 को 1.04 करोड़ रुपये में कंपनी के 52,000 इक्विटी शेयर खरीदे।

इसके बाद 29 सितंबर को 1.09 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 55,000 इक्विटी शेयर खरीदे। दोनों लेनदेन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर हुए। MobiKwik दिसंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 572 करोड़ रुपये का था। उपासना टाकू ने दिसंबर 2024 में आए कंपनी के IPO के बाद से कुल 294,177 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

Mobikwik का शेयर एक सप्ताह में 30 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें