Get App

इस बाजार में सिर्फ ये एक स्ट्रैटेजी ही बनाएगी पैसा, मेटल और केमिकल शेयरों में आज तेजी संभव- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि अब इस बाजार में जबर्दस्त मोमेंटम है। मोमेंटम बाजार में वही ज्यादा पैसा बनाते हैं जो पोजीशन कैरी करते हैं। बाजार में सेक्टर रोटेशन लगातार जारी रहेगा। कल PSU शेयर और PSU बैंकों में बड़ी तेजी बनी। अनुज सिंघल ने कहा कि चीन फैक्टर के चलते आज चुनिंदा मेटल और केमिकल शेयरों में तेजी संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 8:47 AM
इस बाजार में सिर्फ ये एक स्ट्रैटेजी ही बनाएगी पैसा, मेटल और केमिकल शेयरों में आज तेजी संभव- अनुज सिंघल
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक ने कल एंट्री का शानदार मौका भी दिया था।

बाजार की आगे की दशा-दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि खुलते ही निफ्टी 26,000 का स्तर छुएगा। हमने लगातार कई बार कहा था- एक्सपायरी से पहले 26,000 और इस साल 27,272 दिखेगा। ट्रेंडिंग सीरीज में एक्सपायरी हफ्ते ज्यादातर बड़ा पॉजिटिव होता है। 26,000 टेस्ट हुआ तो निफ्टी में पहले घंटे में कुछ मुनाफावसूली संभव है। अगली तेजी के लिए आज की क्लोजिंग काफी अहम होगी। अगर निफ्टी 26,000 के पास या ऊपर बंद हुआ तो 500 अंकों की और तेजी के लिए तैयार हो जाएं।

अनुज सिंघल ने कहा कि 23,456 का लक्ष्य भी शुरू में लोगों को काफी बड़ा लगा था। जब 27,272 कहा था उस समय भी ये लक्ष्य काफी बड़ा लग रहा था। अब 27,272 यहां से सिर्फ 5% दूर है। इस साल 9 महीने में निफ्टी ने 19% के रिटर्न दिए है। ट्रेंडिंग बाजार में 3 महीने में 5% चलना कोई बड़ी बात नहीं। इस बाजार में सिर्फ एक ही स्ट्रैटेजी: ट्रेलिंग SL के साथ बने रहें। अगर आप SL को ट्रेल करते रहेंगे, ऊपर के लक्ष्य हासिल करते रहेंगे। निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग SL 25,750 पर है।

बाजार: क्या हो अब स्ट्रैटेजी?

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अब इस बाजार में जबर्दस्त मोमेंटम है। मोमेंटम बाजार में वही ज्यादा पैसा बनाते हैं जो पोजीशन कैरी करते हैं। बाजार में सेक्टर रोटेशन लगातार जारी रहेगा। कल PSU शेयर और PSU बैंकों में बड़ी तेजी बनी। अनुज सिंघल ने कहा कि चीन फैक्टर के चलते आज चुनिंदा मेटल और केमिकल शेयरों में तेजी संभव है। अगले 3-6 महीने, लार्जकैप शेयरों के साथ ही रहें। बड़ी तेजी के चलते कई अच्छी क्वालिटी के शेयर भी ASM में जा रहे हैं। इन स्तरों पर क्विलिटी के साथ बने रहना सबसे अच्छी रणनीति होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें