Get App

Q4 में मुनाफा 31% बढ़ने से Oracle Financial का शेयर 8% भागा, ₹270 के मोटे डिविडेंड ने भी दिया बूस्ट

Oracle Financial Services Software Share Price: पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2639.3 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2379.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Ritika Singhअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:18 PM
Q4 में मुनाफा 31% बढ़ने से Oracle Financial का शेयर 8% भागा, ₹270 के मोटे डिविडेंड ने भी दिया बूस्ट
Market View : आशीष बहेती ने कहा कि कंजम्प्शन रिलेटेड और एफएमसीजी स्टॉक्स में बहुत शानदार मोमेंटम बना हुआ है

ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) के शेयरों में 23 अप्रैल को लगभग 9 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 8898 रुपये के हाई तक गया। बाद में 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 8793.05 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.7 प्रतिशत बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 20.3 प्रतिशत उछलकर 2,065.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्च 2026 तिमाही में EBIT बढ़कर 1,040.9 करोड़ रुपये का रहा, जबकि मार्जिन बढ़कर 51.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। खर्च 1016.4 करोड़ रुपये के रहे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2639.3 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2379.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

₹270 के तगड़े डिविडेंड का ऐलान

OFSS ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 270 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस अंतरिम डिवि​डेंड का भुगतान पात्र शेयरहोल्डर्स को 21 मई को या उससे पहले कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 130 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें