Orient Technologies share price: ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 5 नंवबर को भारी तेजी आई। शेयर करीब 18 फीसदी उछलकर 375 रुपये के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 11 नवंबर को बैठक होने वाली है। इस बैठक में कंपनी के मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही और पहली छमाही के अनऑडिटेड नतीजों की समीक्षा की जाएगी और उसे मंजूरी दी जाएगी।
