Get App

Paint stocks: क्रूड में नरमी से 5% तक भागे ये पेंट्स शेयर, क्या आगे भी कीमतों में आएगी तेजी, जानें क्या कहते है बाजार जानकार

Paint stocks: मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर पेंट कंपनियों के स्टॉक्स 5 फीसदी तक ऊपर ट्रेड करते नजर आए। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिलिट्री को ईरानी पावर प्लांट्स पर हमले टालने का ऑर्डर देने के बाद तेल की कीमतें गिर गई

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 10:44 AM
Paint stocks: क्रूड में नरमी से 5% तक भागे ये पेंट्स शेयर, क्या आगे भी कीमतों में आएगी तेजी, जानें क्या कहते है बाजार जानकार
Paint Stocks: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन पेंट्स ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज़ी के असर को कम करने के लिए अपने पोर्टफोलियो में 6-8 फीसदी की कीमत बढ़ाएगी।

Paint stocks: मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर पेंट कंपनियों के स्टॉक्स 5 फीसदी तक ऊपर ट्रेड करते नजर आए। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिलिट्री को ईरानी पावर प्लांट्स पर हमले टालने का ऑर्डर देने के बाद तेल की कीमतें गिर गई। यहीं वजह है कि आज पेंट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

एशियन पेंट्स, इंडिगो पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, सिरका पेंट्स इंडिया और शालीमार पेंट्स इंट्रा-डे ट्रेड में 3 फीसदी से 5 फीसदी तक ऊपर थे।सुबह 09:38 बजे; ये स्टॉक्स BSE सेंसेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त के मुकाबले 4 फीसदी तक ऊपर कोट कर रहे थे।

कैलेंडर ईयर 2026 में पेंट स्टॉक्स ने मार्केट से अंडरपरफॉर्म किया

खराब ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण कैलेंडर ईयर 2026 में अब तक पेंट स्टॉक्स ने 38 फीसदी तक गिरकर मार्केट से अंडरपरफॉर्म किया है। एशियन पेंट्स (21 फीसदी), इंडिगो पेंट्स (38 फीसदी), कंसाई नेरोलैक पेंट्स (33 फीसदी) और शालीमार पेंट्स (34 फीसदी) 2026 में अब तक 20 फीसदी से 38 फीसदी नीचे आ चुके हैं। ज़्यादातर फ्रंटलाइन स्टॉक्स भी सोमवार, 23 मार्च, 2026 को अपने-अपने 52-हफ़्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें