Paint-Tyre Stocks: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने का असर पेंट और टायर कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है। गुरुवार 3 अक्टूबर को इन कंपनियों के शेयर में 5% तक गिरावट आई। यह गिरावट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के चलते आई है। ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के चलते मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते क्रूड के दाम रातोंरात 4 प्रतिशत तक उछल गए। एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने से क्रूड की सप्लाई में दिक्कतें आ सकती हैं।
