Get App

ऑनलाइन एप्लिकेशन पर हाथों-हाथ मिलेगा PAN कार्ड

परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN के लिए अब आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2019 पर 10:33 AM
ऑनलाइन एप्लिकेशन पर हाथों-हाथ मिलेगा PAN कार्ड

परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN के लिए अब आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही आप अप्लाई करेंगे कुछ ही देर में आपको ऑनलाइन पैन मिल जाएगा। इनकम टैक्स पेयर्स की सहूलियत के लिए वित्त मंत्रालय जल्द ही यह सुविधा शुरू करने जा रही है।

PAN के लिए अब लंबा इंतजार खत्म होगा। अब अप्लाई करने के साथ ही PAN मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन PAN की सुविधा मिलेगी। इसके लिए किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं लगेगा। सिर्फ आधार नंबर देना होगा। आवेदन में आधार नंबर देने पर तुरंत OTP मिलेगा और OTP वेरिफिकेशन के साथ ही PAN मिल जाएगा।

इस सिस्टम में  QR CODE के रूप में पैन मिल जाएगा और QR CODE स्कैन करने पर पूरी डिटेल मिल जाएगी। इसके बाद PAN का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक कुछ हफ्तों में सेवा शुरु होगी। इसके लिए वित्त मंत्रालय पहल कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें