फर्टिलाइजर कंपनी Paradeep Phosphates के शेयर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इंट्राडे कारोबार में शेयर 14% तक टूट गया और Nifty 500 इंडेक्स का सबसे बड़ा लूजर बन गया। ये गिरावट कंपनी के सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के एक दिन बाद आई है। तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69% गिर गया, जबकि EBITDA में 37% की गिरावट आई। कच्चे माल की ऊंची लागत और फर्टिलाइजर की कमजोर मांग ने कंपनी के मुनाफे पर भारी चोट की।
