Parag Parikh Flexi Cap Fund: जून में किन शेयरों पर बढ़ाया दांव, किनमें घटाई हिस्सेदारी? जानिए पूरी डिटेल

Parag Parikh Flexi Cap Fund: भारत के सबसे बड़े फ्लेक्सी कैप फंड ने जून में किन शेयरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया और किनमें हिस्सेदारी घटाई? HDFC Bank से लेकर Microsoft तक, जानिए पोर्टफोलियो में हुए बड़े बदलाव और फंड मैनेजर की नई रणनीति।

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 3:16 PM
Parag Parikh Flexi Cap Fund ने जून में सबसे ज्यादा भरोसा बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर दिखाया।

Parag Parikh Flexi Cap Fund: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड भारत की सबसे बड़ी ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। जून 2026 तक इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 1.43 लाख करोड़ रुपये था।

फ्लेक्सी कैप फंड दरअसल लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में बिना किसी तय सीमा के निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि जून 2026 में इस फंड ने किन शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई, किनमें घटाई और पोर्टफोलियो में क्या बड़े बदलाव किए।

किन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी?

शेयर जून 2026 वेटेज मई 2026 वेटेज
बढ़ोतरी (प्रतिशत अंक)
HDFC Bank 8.33% 7.88% 0.45
ICICI Bank 5.52% 5.11% 0.41
ITC 6.07% 5.84% 23.00%
Bharti Airtel 2.94% 2.74% 20.00%
Bajaj Holdings & Investment
4.63% 4.48% 15.00%
Axis Bank 3.16% 3.02% 14.00%
Mahindra & Mahindra
3.56% 3.45% 11.00%
Kotak Mahindra Bank
4.23% 4.12% 11.00%
Zydus Wellness 0.89% 0.79% 10.00%
Indraprastha Gas
1.09% 1.00% 9.00%


सोर्स: PPFAS डिसक्लोजर्स

फंड ने जून में सबसे ज्यादा भरोसा बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर दिखाया। HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Holdings & Investment में हिस्सेदारी बढ़ाई गई।

इसके अलावा ITC, Bharti Airtel और Mahindra & Mahindra में भी निवेश बढ़ाया गया। छोटे बदलावों में Zydus Wellness और Indraprastha Gas में हिस्सेदारी बढ़ी। फंड ने जून में Petronet LNG में नई पोजिशन भी बनाई।

किन शेयरों में घटाई हिस्सेदारी?

शेयर जून 2026 वेटेज मई 2026 वेटेज
कमी (प्रतिशत अंक)
Microsoft 1.81% 2.22% -0.41
Alphabet 4.46% 4.83% -0.37
Amazon 2.19% 2.51% -0.32
Meta Platforms 2.20% 2.51% -0.31
Coal India 5.35% 5.66% -0.31
Power Grid Corporation of India
6.23% 6.41% -0.18
HCL Technologies
3.44% 3.60% -0.16
Infosys 2.98% 3.06% -0.08
Dr. Reddy's Laboratories
1.27% 1.32% -0.05
Tata Consultancy Services
2.51% 2.54% -0.03

सोर्स: PPFAS डिसक्लोजर्स

फंड ने जून में अपने अमेरिकी टेक शेयरों जैसे Microsoft, Alphabet, Amazon और Meta Platforms में हिस्सेदारी घटाई। भारत में Coal India, Power Grid, HCL Technologies, Infosys और TCS में भी एक्सपोजर कम किया गया।

हालांकि, फंड ने किसी बड़े शेयर से पूरी तरह बाहर निकलने के बजाय सिर्फ अपनी मौजूदा हिस्सेदारी घटाई।

फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स

शेयर जून 2026 वेटेज
HDFC Bank 8.33%
Power Grid Corporation of India 6.23%
ITC 6.07%
ICICI Bank 5.52%
Coal India 5.35%
Bajaj Holdings & Investment
4.63%
Kotak Mahindra Bank
4.23%
Mahindra & Mahindra
3.56%
HCL Technologies
3.44%
Axis Bank 3.16%

सोर्स: PPFAS डिसक्लोजर्स

टॉप होल्डिंग्स में फंड ने HDFC Bank, ICICI Bank, ITC, Bajaj Holdings & Investment, Kotak Mahindra Bank, Mahindra & Mahindra और Axis Bank में हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं, Power Grid, Coal India और HCL Technologies में हिस्सेदारी कुछ कम की, लेकिन ये अभी भी फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग्स में शामिल हैं।

पोर्टफोलियो में और क्या बदला?

  • डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश 9.94% से घटाकर 8.06% कर दिया गया।
  • कैश और कैश इक्विवेलेंट का हिस्सा 4.09% से बढ़कर 4.26% हो गया।
  • सेक्टर के लिहाज से फंड ने बैंकिंग, गैस, FMCG, टेलीकॉम और फाइनेंस में निवेश बढ़ाया।
  • आईटी सॉफ्टवेयर, पावर और कंज्यूमेबल फ्यूल सेक्टर में एक्सपोजर घटाया गया।

EPF Interest 2026: आपके PF खाते में 15 जुलाई तक आ आएगा ब्याज, समझिए कैलकुलेशन का तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।