Paramount Speciality Forgings IPO Listing: पैरामाउंट स्पेशल्टी फॉर्जिंग्स के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 73 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 59 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 83 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 40.68 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Paramount Speciality Forgings Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 87.15 रुपये (Paramount Speciality Forgings Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 47.71 फीसदी मुनाफे में हैं।
