Stock to Watch: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd) ने इजरायली कंपनी माइक्रोकॉन विजन लिमिटेड (MicroCon Vision Ltd) के साथ अहम समझौता किया है। यह साझेदारी भारतीय रक्षा और ड्रोन टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगी। माइक्रोकॉन, कॉन्ट्रोप (Controp) और राफेल ग्रुप (Rafael Group) के तहत काम करती है, जिसका रक्षा और निगरानी टेक्नोलॉजी में बड़ा नाम है।
