बाजार में गिरावट के बीच Tejas Networks 9% चढ़कर बंद, BSNL को ₹61000 करोड़ के 5G स्पेक्ट्रम एलोकेशन की खबर ने दी रफ्तार

Tejas Networks Share Price: अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में तेजस नेटवर्क्स ने 27,000 साइट्स के लिए इक्विपमेंट डिलीवर किए। इससे BSNL के 4G/5G नेटवर्क में इसका कुल डिप्लॉयमेंट 86,000 से अधिक हो गया। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,642 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 4:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप 15400 करोड़ रुपये है।

Tejas Networks Stock Price: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 3 अप्रैल को 9 प्रतिशत की तेजी आई और बीएसई पर शेयर 876.25 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कीमत 902.70 रुपये के हाई तक गई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को दूरसंचार विभाग (DoT) से 61,000 करोड़ रुपये का 5G स्पेक्ट्रम एलोकेशन हासिल हुआ है। तेजस नेटवर्क्स BSNL को 4G/5G RAN इक्विपमेंट और IP/MPLS राउटर की सप्लाई करती है। यह BSNL के स्टैंडअलोन 5G रोलआउट और व्यापक नेटवर्क विस्तार से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। इसलिए तेजस नेटवर्क्स के शेयर में उछाल दिखा।

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, DoT ने BSNL को 700 मेगाहर्ट्ज और 3300 मेगाहर्ट्ज जैसे प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड एलोकेट किए हैं। इससे कंपनी को चुनिंदा शहरों में 5G लॉन्च करने में मदद मिलेगी। इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी और बाद में देश भर में विस्तार किया जाएगा।

एक सप्ताह में Tejas Networks का शेयर 13 प्रतिशत मजबूत


तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप 15400 करोड़ रुपये है। शेयर पिछले 3 महीनों में 26 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं केवल एक सप्ताह में 13 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का ​उच्च स्तर 1,495.10 रुपये और निचला स्तर 647 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54 प्रतिशत हिस्सेदारी ​थी।

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में तेजस नेटवर्क्स ने 27,000 साइट्स के लिए इक्विपमेंट डिलीवर किए। इससे BSNL के 4G/5G नेटवर्क में इसका कुल डिप्लॉयमेंट 86,000 से अधिक हो गया। संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बुधवार को संसद में पुष्टि की कि BSNL ने 1 लाख स्वदेशी रूप से विकसित 4G साइट्स के लिए खरीद ऑर्डर दिए हैं। इनमें से 8 मार्च तक 83,993 इंस्टॉल्ड और 74,521 चालू थे। इक्विपमेंट पूरी तरह से 5G में अपग्रेड करने योग्य हैं।

Trump Reciprocal Tariffs: टैरिफ से मिली छूट से फार्मा शेयरों को लगे पंख, आगे इन स्टॉक्स में दिख सकता है 36% तक का उछाल

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 165 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों यानि अप्रैल-दिसंबर तक तेजस नेटवर्क्स का 94% रेवेन्यू भारत से आया, जो मुख्य रूप से BSNL द्वारा TCS को 4G से संबंधित शिपमेंट से प्रेरित था। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,642 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 165.42 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 9.42 करोड़ रुपये रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।